
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर का महाकाल की तर्ज पर विकास करवाने की पिछली सरकार की बजट घोषणा पर अब काम आगे बढ़ेगा। देर रात विधानसभा में अनुदान मांगों पर बहस का जवाब देते हुए यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने यह घोषणा की।
खर्रा ने कहा कि 2023-24 के बजट भाषण में तत्कालीन सीएम ने गोविंद देवजी मंदिर में पर्यटन विकास के लिए 100 करोड़ के विकास कामों की घोषणा की थी। इसे पूरा करने कंस्ललेंट नियुक्त किया था, रिपोर्ट के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम बंद कर दिया था, अब आगे यह काम होगा। खर्रा ने जयपुर में जगतपुरा और वैशालीनगर तक भी मेट्रो चलाने की संभावनाओं पर विचार करने के लिए घोषणा की।
खर्रा ने कहा- जयपुर मेट्रो फेज-2 का विस्तृत ट्रैफिक-ट्रांसपोर्ट अध्ययन, सर्वेक्षण और वित्तीय-आर्थिक विश्लेषण के आधार पर वैज्ञानिक रूप से रूट तय किया गया है। प्रह्लादपुरा से टोडी मोड़ तक का यह कॉरिडोर ज्यादा यात्री भार वाले क्षेत्रों को जोड़ेगा, जो जयपुर को जाम से राहत देने की दिशा में ठोस कदम है। जगतपुरा, वैशाली नगर आदि क्षेत्रों में भी मेट्रो विस्तार पर विचार किया जाएगा।
देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का शु . . .
2026-04-13 18:00:06
राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर थमने के साथ ही धीरे-धीरे गर्मी बढ़ . . .
2026-04-13 17:57:38
गहलोत बोले-वसुंधरा राजे को सफाई देने की आवश्यकता नहीं थी . . .
2026-04-13 17:55:16
बिग बॉस फेम और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल पिछले कुछ दि . . .
2026-04-13 18:08:10
नीलाभ सक्सेना ने उद्योग और बीआईपी आयुक्त का कार्यभार संभाला . . .
2026-04-13 18:06:39
बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह मंगलवा . . .
2026-04-13 18:03:29