
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल गुरुवार को खत्म हो गई है। जयपुर कलेक्टर के साथ बैठक में कुछ मांगों पर सहमति बन गई, जबकि कुछ मांगें बाद में पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद अब प्राइवेट बसें आज रात से दोबारा शुरू हो जाएंगी।
परिवहन मुख्यालय में देर रात हुई मीटिंग के बाद हड़ताल खत्म करने पर सहमति बनी है। मीटिंग में जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पुरुषोत्तम शर्मा और ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।
ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया- जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी के साथ बातचीत में कुछ मांगों पर सहमति बन गई, जबकि बाकी मांगें विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद पूरा करने का आश्वासन दिया गया है।
दरअसल, प्राइवेट बस ऑपरेटर की हड़ताल के कारण प्रदेशभर में 35 हजार बसें बंद हो गई थी। राज्य के बाहर आने-जाने वाली बसों के बंद होने से होली पर घर जाने वाले लोग अलग-अलग राज्यों में अटक गए।
देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का शु . . .
2026-04-13 18:00:06
राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर थमने के साथ ही धीरे-धीरे गर्मी बढ़ . . .
2026-04-13 17:57:38
गहलोत बोले-वसुंधरा राजे को सफाई देने की आवश्यकता नहीं थी . . .
2026-04-13 17:55:16
बिग बॉस फेम और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल पिछले कुछ दि . . .
2026-04-13 18:08:10
नीलाभ सक्सेना ने उद्योग और बीआईपी आयुक्त का कार्यभार संभाला . . .
2026-04-13 18:06:39
बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह मंगलवा . . .
2026-04-13 18:03:29