
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में लंबे समय से बने यातायात दबाव को देखते हुए बड़ी राहत की खबर आई है। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की 260वीं कार्यकारी समिति बैठक में 240 करोड़ रुपये की एलिवेटेड रोड परियोजना को स्वीकृति दे दी गई।
बैठक की अध्यक्षता जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने की। मंथन सभागार में आयोजित इस बैठक में शहर के विभिन्न विकास और आधारभूत ढांचा प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा हुई।
प्रस्तावित एलिवेटेड रोड सांगानेर फ्लाईओवर से चोरड़िया पेट्रोल पंप होते हुए मालपुरा गेट और कल्याणपुरा आरओबी तक बनाई जाएगी। यातायात सर्वे में सामने आया था कि इन मार्गों पर नियमित जाम की स्थिति बनी रहती है। कंसल्टेंट की सिफारिश के अनुसार एक हिस्से में चार लेन और दूसरे हिस्से में दो लेन एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा।
परियोजना पूरी होने पर न केवल ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी, बल्कि सफर का समय घटेगा और प्रदूषण में भी कमी आएगी।
इसी बैठक में सांगानेर क्षेत्र के सीवरेज सिस्टम को मजबूत करने के लिए 40 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को भी मंजूरी दी गई। एसबीआर तकनीक पर आधारित यह परियोजना स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
जयपुर : भू-अभिलेख निरीक्षक 3.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार . . .
2026-02-27 16:42:25
उद्यमी निवेश कर राज्य के विकास में बनें सक्रिय भागीदार : भजनलाल श . . .
2026-02-27 16:31:30
राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्यपाल को जारी किए नोटिस . . .
2026-02-27 12:30:43
सांगानेर को जाम से मिलेगी राहत! 240 करोड़ की एलिवेटेड रोड को हरी . . .
2026-02-27 16:29:21
राजस्थान में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल गुरुवार को खत्म . . .
2026-02-27 12:35:54
जयपुर में कला, शिल्प और रचनात्मकता का उत्सव 28 फरवरी और 1 मार्च . . .
2026-02-27 12:32:57