It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद और दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल:
By Lokjeewan Daily - 17-03-2026

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे से जुड़ा नोटम (NOTAM) आज से लागू हो गया है। इस कारण फ्लाइट्स के संचालन पर आंशिक प्रभाव पड़ा है। अहमदाबाद और दिल्ली जाने वाली दो नियमित फ्लाइट को अस्थाई रूप से कैंसिल कर दिया गया है। वहीं कुछ फ्लाइट्स के समय और फ्रिक्वेंसी में बदलाव किया गया है।

एयरपोर्ट पर NOTAM 17 मार्च से 23 मार्च के बीच दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इस दौरान रख-रखाव और संचालन से जुड़े आवश्यक कामकाज को किया जाएगा।

जयपुर एयरपोर्ट पर आज दोपहर 1 बजे से लागू होने वाले रनवे नोटम के कारण इंडिगो एयरलाइंस की अहमदाबाद और दिल्ली जाने वाली दो नियमित फ्लाइट को अस्थाई रूप से कैंसिल किया गया है।

1- जयपुर से अहमदाबाद- दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर जयपुर से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट 6E-7031 को 17 मार्च से 23 मार्च तक के लिए कैंसिल कर दिया गया है। यह फ्लाइट अब 24 मार्च से अपने तय समय पर फिर से संचालित होगी।

2- जयपुर से दिल्ली- इसी तरह दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर जयपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E-5096 भी इसी अवधि (17 मार्च से 23 मार्च)के लिए कैंसिल किया गया है। 24 मार्च से इन दोनों फ्लाइट का वापस संचालन किया जाएगा।

अन्य सम्बंधित खबरे