It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर मे होटल में छिपे चेन-स्नेचर को पुलिस ने दबोचा, साथी फरार
By Lokjeewan Daily - 02-04-2026

जयपुर में महज कुछ घंटों के अंदर 4 चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देकर फरार हुए दो बदमाशों तक गुरुवार सुबह पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने एक होटल में दबिश मारकर एक चेन स्नेचर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अभी फरार है। नाकाबंदी के दौरान ट्रैफिक पुलिस से झड़प होने पर दोनों बदमाश बाइक छोड़कर पैदल भाग निकले थे।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पुष्पेंद्र गुर्जर वैर, भरतपुर का निवासी है। उसका फरार साथी संजय गुर्जर भी वैर, भरतपुर का रहने वाला है। पुलिस की टीमें उसके तलाश में छापेमारी कर रही हैं। दोनों ने जयपुर शहर में अपाचे बाइक पर सवार होकर महज कुछ घंटों में चार चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया था।

वारदात के बाद सफेद कलर की अपाचे बाइक से भागते समय वैशाली नगर इलाके में नाकाबंदी के दौरान दोनों बदमाशों की ट्रैफिक पुलिस से झड़प हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई, लेकिन दोनों बदमाश मौके पर बाइक छोड़कर भाग निकले।

पुलिस ने तुरंत CCTV फुटेज व बाइक के चेचिस नंबर के आधार पर जांच शुरू की। चेन स्नेचरों को तलाशते हुए पहुंची पुलिस टीम ने एक होटल में दबिश दी। पुलिस ने चेन स्नेचर पुष्पेंद्र को पकड़ा, लेकिन उसका साथी संजय फरार हो गया।

अन्य सम्बंधित खबरे