It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर के रामनिवास बाग से रियासतकालीन चंदन के पेड़ों की चोरी के मामला
By Lokjeewan Daily - 04-04-2026

जयपुर के रामनिवास बाग से रियासतकालीन चंदन के पेड़ों की चोरी के मामले में अब भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) ने कड़ा रुख अपनाया है। कैग ने इस पूरे मामले में हुई लापरवाही और जिम्मेदारों को बचाने की कोशिशों पर तल्ख टिप्पणी की है। कैग ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट में इस पूरी घटना को 'लीपापोती' करार देते हुए जिम्मेदारों से 90 लाख रुपए की वसूली और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

कैग ने उन अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने को भी कहा, जिन्होंने जांच रिपोर्टों को दबाए रखा। CAG ने साफ लिखा है- सावन-भादो पार्क (रामनिवास बाग) से 60 साल पुराने तीन चंदन के पेड़ चोरी होना और फिर भी सुरक्षा एजेंसी का ठेका बढ़ाते रहना स्पष्ट करता है कि सिस्टम में ऊपर से नीचे तक मिलीभगत थी।

अन्य सम्बंधित खबरे