It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने स्थानीय नागरिकों से पार्क में किया संवाद
By Lokjeewan Daily - 09-04-2026

जयपुर वैशाली नगर के नर्सरी पार्क में गुरूवार सुबह अन्य दिनों के मुकाबले आज कुछ अलग हटकर थी। पार्क के सुरम्य वातावरण और गुलाबी ठंड की आबोहवा में स्थानीय नागरिकों के साथ बतकहियों के ठहाके गूंज रहे थे और हर चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान थी। वजह बड़ी थी, क्योंकि आज उनके बीच उनके साथ उनके लोकप्रिय नेता कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ थे। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने क्षेत्र के लोगों के साथ पार्क के ट्रैक पर कदमताल और जॉगिंग-एक्सरसाइज करते हुए नागरिकों की जरूरतों और समस्याओं पर बात की। वे उनके बीच उन्हीं की तरह घुलते-मिलते नजर आए। पार्क की इस अनूठी सुबह लोगों का बड़ा जमावड़ा कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के इर्द-गिर्द रहा। पार्क में नागरिकों के साथ चला चाय की चुस्कियों का दौर जरा लंबा हो गया, जिसे लोगों ने खूब एंजॉय किया।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बातों-बातों में लोगों की समस्याओं को सुना और हाथों-हाथ एमएलए लैड से कॉलोनियों की सुरक्षा के मुद्दे पर गेट लगवाने की घोषणा भी कर दी। वैशाली नगर के सी ब्लॉक, नेमी नगर विस्तार, विनोबा भावे नगर और खजांची की कोठी कॉलोनियों में गेट लगवाए जाएंगे।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने इस मुलाकात में आगामी गर्मियों को देखते हुए क्षेत्र में 42 वॉटर कूलर्स लगवाने की बड़ी घोषणा भी की। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ द्वारा लोगों से जुड़ाव के उद्देश्य से 'पार्क संवाद' के इस अनूठे प्रयोग की पहल को लोगों की खूब सराहना हासिल हुई है।

अन्य सम्बंधित खबरे