It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

नाईन डॉट स्क्वायर्स’ के चौथे संस्करण का उपमुख्यमंत्री दीयाकुमारी ने किया उद्घाटन
By Lokjeewan Daily - 10-04-2026

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में क्यूरेटेड डिजाइन और डेकोर एग्जीबिशन ‘नाईन डॉट स्क्वायर्स’ के चौथे संस्करण का उपमुख्यमंत्री दीयाकुमारी ने उद्घाटन किया। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी में फर्नीचर, सिरेमिक्स, फैब्रिक्स, फर्निशिंग्स, कलेक्टिबल आर्ट और इंस्टॉलेशंस सहित डिजाइन और शिल्प की विविध झलक देखने को मिल रही है।

उद्घाटन के अवसर पर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि यह एग्जीबिशन प्रदेश के शिल्पकारों, कारीगरों, डिजाइनर्स और आर्किटेक्ट्स को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे क्यूरेटेड प्लेटफॉर्म्स जयपुर को डिजाइन और क्रिएटिविटी के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान अपनी समृद्ध कला और संस्कृति के लिए पहले से ही विश्व प्रसिद्ध है और इस तरह के आयोजन इसे वैश्विक पहचान दिलाने में सहायक साबित होते हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे