
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र में साइबर-ई-कॉमर्स फ्रॉड का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फ्लिपकार्ट पर हाई-एंड इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने वाले स्थानीय व्यापारी चंद्र प्रकाश सिंह (53) को मात्र चार महीनों में करीब 1.79 करोड़ रुपए का भारी नुकसान हुआ है। अज्ञात आरोपियों ने 52 अलग-अलग फर्जी खातों का इस्तेमाल कर हाई-प्रीमियम प्रोडक्ट्स मंगवाए और रिटर्न के समय नकली सामान पैक करके भेज दिया।
पीड़ित चंद्र प्रकाश सिंह अथॉराइज्ड इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड, अजयराजपुरा कलवाड़ा सेज में कार्यरत हैं। उनका वेयरहाउस भी इसी क्षेत्र में है, जहां से फ्लिपकार्ट के जरिए मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट बेचे जाते हैं।
शिकायत के मुताबिक, नवंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच आरोपियों ने सुनियोजित साजिश रची। उन्होंने फर्जी अकाउंट्स बनाकर Apple, Samsung और Lenovo के हाई-प्रिमियम प्रोडक्ट्स ऑर्डर किए। डिलीवरी के बाद ओरिजिनल सामान निकालकर नकली सामान पैक करके रिटर्न कर दिया गया। चंद्र प्रकाश तीजा नगर, पांच्यावाला सिरसी रोड, पुलिस थाना करणी विहार जिला जयपुर का रहने वाला है।
पालिका अंता के सहायक अभियंता से 3.70 लाख रुपये की संदिग्ध राशि ज . . .
2026-04-11 17:36:06
महात्मा ज्योतिबा फुले ने सामाजिक न्याय और शिक्षा की ज्योति जलाई - . . .
2026-04-11 17:34:07
पचपदरा रिफाइनरी में देरी से विकास और रोजगार प्रभावित-गहलोत . . .
2026-04-10 17:29:29
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर निकली कार रैली . . .
2026-04-11 17:31:28
ऑनलाइन सामान बेचने वाले व्यापारी से 1.79 करोड़ की ठगी . . .
2026-04-11 17:28:23
पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल को ACB कोर्ट ने शुक्रवार को 3 दिन की रिमा . . .
2026-04-10 17:37:00