It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर निकली कार रैली
By Lokjeewan Daily - 11-04-2026

जयपुर में शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर अलग-अलग इलाकों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुहाना मंडी में व्यापारियों ने कार रैली निकाली और मंडी परिसर में स्थापित फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान, मजदूर और आमजन शामिल हुए।

इधर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी जयपुर के बाइस गोदाम स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों से फुले के समाज सुधारक कार्यों और उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया, खासकर शिक्षा और समानता के क्षेत्र में आगे बढ़ने की बात कही।

अन्य सम्बंधित खबरे