It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर के पेट्रोल पंप पर लगी आग:पुराना आमेर रोड पर बाइक में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा
By Lokjeewan Daily - 16-04-2026

जयपुर के एक पेट्रोल पंप पर बुधवार रात करीब 12 बजे अचानक दहशत फैल गई। पेट्रोल भरवाने आई एक बाइक में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग भड़क उठी। आग की लपटें देखते ही आसपास खड़ी दूसरी बाइक भी चपेट में आ गई और जलने लगी। तुरंत पेट्रोल पम्प पर लगे फायर इक्विपमेंट से आग पर काबू पाया।

SHO (सुभाष चौक) कृष्ण कुमार यादव ने बताया- हादसा रात करीब 12 बजे पुराना आमेर रोड पर स्थित पेट्रोल पम्प पर हुआ। पेट्रोल पम्प पर डीजल टैंकर खाली होने के बाद खड़ा था। पम्प पर बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए कस्टूमर आए हुए थे। इसी दौरान एक बाइक में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई।

अन्य सम्बंधित खबरे