
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर की डीएसटी (वेस्ट) पुलिस ने फ्लैट में छिपे बैठे 4 बदमाशों को मंगलवार देर रात दबिश देकर पकड़ा है। फ्लैट की तलाशी में बदमाशों के पास से 50 पासपोर्ट और 32 मुहर मिली है।
बदमाशों की गैंग विदेश में जॉब लगाने का झांसा देकर ठगी करती थी। झोटवाड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि मामले में कुचामन निवासी लोकेंद्र और विजयपाल सिंह, झुंझुनूं निवासी लोकश व रीगंस निवासी गोगराज को पकड़ा है।
डीएसटी वेस्ट के ASI मनेन्द्र और कॉन्स्टेबल कोमल सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि झोटवाड़ा इलाके में स्थित शिवशंकर टावर अपार्टमेंट के फॉर्थ फ्लोर पर फ्लैट में कुछ बदमाश छिपे हुए है।
डीएसटी इंचार्ज गणेश सैनी के नेतृत्व में टीम ने बुधवार देर रात फ्लैट में दबिश दी। रेड के दौरान फ्लैट में डीडवाना के मकराना का वांटेड बदमाश लोकेंद्र सिंह अपने तीन साथियों के साथ मिला।
अलर्ट: डिजिटल जनगणना के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस . . .
2026-04-16 17:37:24
पुलिस स्थापना दिवस पर सीएम ने पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और कर . . .
2026-04-16 17:34:49
प्रदेश बीजेपी का करीब 36 साल पुराना पता बदल जाएगा . . .
2026-04-15 17:24:11
जयपुर में फ्लैट में छिपे बदमाशों को पकड़ा:विदेश में नौकरी का झांसा . . .
2026-04-16 17:43:12
जयपुर के पेट्रोल पंप पर लगी आग:पुराना आमेर रोड पर बाइक में शॉर्ट . . .
2026-04-16 17:40:51
जयपुर के संजय बाजार स्थित टायर गोदाम में आग लग गई . . .
2026-04-15 17:33:21