
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में झोटवाड़ा जोन एरिया में सीवर चैम्बर में उतरने से दो सफाई कर्मचारियों की मौत के मामले में नगर निगम ने जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी में अतिरिक्त आयुक्त समेत 6 अधिकारियों को शामिल किया गया है। ये कमेटी 7 दिन में अपनी जांच रिपोर्ट अतिरिक्त आयुक्त मुख्यालय नगर निगम को सौंपेगी।
इस कमेटी में अतिरिक्त आयुक्त सैकंड प्रवीण कुमार, उपायुक्त स्वास्थ्य ओम थानवी, उपायुक्त झोटवाड़ा मनीषा यादव, अधीक्षण अभियंता (सीवर) चरण सिंह मीणा, अधीक्षण अभियंता दिनेश चंद गुप्ता और अधिशाषी अभियंता (गैराज) गोपाल मूण्ड को रखा है।
आपको बता दें 17 अप्रैल को झोटवाड़ा जोन के वार्ड 24 में सीवर चैम्बर की सफाई के लिए दो कर्मचारियों को उसमें उतारा था। इस दौरान वहां जहरीली गैस से दोनों कर्मचारियों का दम घुट गया और वह वहीं बेहोश हो गए। जिनको बाद में उपचार के लिए कांवटिया हॉस्पिटल लेकर गए और डॉक्टरों ने कुछ देर तक उन्हें सीपीआर देकर इलाज किया, लेकिन आखिर में दोनों कर्मचारियों ने दम तोड़ दिया था।
राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा तापमान, हीटवेव . . .
2026-04-20 17:26:38
महिला आरक्षण संशोधन विधेयक का विरोध करना विपक्ष को बहुत भारी पड़े . . .
2026-04-20 17:15:31
राजस्थान शिक्षा विभाग ने स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के ‘सार्थक . . .
2026-04-20 17:11:19
बीजेपी की पदयात्रा को पुलिस ने रोका . . .
2026-04-20 17:29:12
सदाचार व टीम भावना करें कार्य : आबकारी आयुक्त . . .
2026-04-20 17:23:42
RAJ-RERA : बकाया भुगतान न करना आवंटी को पड़ा भारी . . .
2026-04-20 17:20:22