It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 27 अप्रैल को टोंक में हाईटेक कार्यालय का करेंगे उद्घाटन
By Lokjeewan Daily - 21-04-2026

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने कार्यकाल के पहले राजस्थान प्रवास की शुरुआत टोंक जिले से करेंगे। आगामी 27 अप्रैल को प्रस्तावित इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान वे टोंक में भाजपा के नवनिर्मित हाईटेक जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी शामिल होंगे। कार्यक्रम की भव्यता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने जिला कार्यालय में क्लस्टर प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की और जिम्मेदारियां सौंपी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का यह पहला राजस्थान दौरा है, जिसे ऐतिहासिक बनाना हर कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए। चौहन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यालय के उद्घाटन के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने राजस्थान दौरे की शुरुआत के लिए टोंक को चुना है।" यह कार्यक्रम संगठनात्मक दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगा।
समीक्षा बैठक में जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, वरिष्ठ नेता दीपक संगत, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, राजेश शर्मा, बबलू टैंकर, जिला मंत्री नीलिमा आमेरा, राधेश्याम चांवला, कमलेश यादव, मनीष सिसोदिया और अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

अन्य सम्बंधित खबरे