It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर में स्टूडेंट्स के लिए IPL टिकट की ब्रिकी शुरू
By Lokjeewan Daily - 23-04-2026

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का जयपुर में पहला मैच 23 अप्रैल को होगा। इस बार स्टूडेंट्स के लिए टिकट में खास रियायत करते हुए 1800 रुपए वाले टिकट 500 रुपए में मिल रहा है।

इसके लिए आज से टिकट ब्रिकी शुरू हो गई है। सुबह से ही SMS स्टेडियम के बाहर स्टूडेंट्स की लंबी लाइन लग गई। स्टूडेंट्स को आईकार्ड दिखाने के बाद ही टिकट दिया गया।

राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने बताया कि राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद मैच के लिए स्टूडेंट्स के लिए आज से ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर 500 रुपए में टिकट दिया जाएगा।

स्टूडेंट्स सवाई मानसिंह स्टेडियम के वेस्ट गेट पर बने ऑफलाइन काउंटर पर आज से टिकट ब्रिकी शुरू कर दी गई है। एक आईडी कार्ड पर केवल एक ही टिकट दिया जाएगा।

स्टूडेंट्स को मिलने वाला ये टिकट ईस्ट स्टैंड के होंगे, जहां से दर्शक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को नजदीक से देख पाएंगे।

इस स्टैंड का टिकट 1800 रुपए का है, लेकिन छात्रों को विशेष छूट के तहत सिर्फ 500 रुपए में दिया जाएगा।

अन्य सम्बंधित खबरे