It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

AI से बनाया था वसुंधरा राजे का फर्जी लेटर
By Lokjeewan Daily - 23-04-2026

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम से फर्जी लेटर और AI से बनाए वीडियो को शेयर करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीसीपी साउथ राजश्री राज ने बताया- ज्योति नगर थाना पुलिस ने निखिल, बिलाल खान, इनाम अहमद को मध्यप्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार किया। वहीं अमृता धुमाल को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया। चारों को बुधवार को जयपुर लाया गया है।

AI से बना फर्जी लेटर-वीडियो

जांच में सामने आया कि पूर्व सीएम के नाम से संघ प्रमुख भागवत को संबोधित एक फर्जी लेटर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। इस लेटर को AI तकनीक की मदद से वीडियो के रूप में भी प्रसारित किया गया। कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देश पर की गई। पुलिस अब चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस कस्टडी (PC) की मांग करेगी, ताकि उनसे पूछताछ कर पूरे मामले का खुलासा किया जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और इस फर्जी कंटेंट के पीछे शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

अन्य सम्बंधित खबरे