
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर डकैती मामले का पुलिस ने आज दोपहर खुलासा किया है। पुलिस ने 6 बदमाशों को अरेस्ट किया है। बदमाश क्रिप्टो करेंसी डील के नाम पर 8.37 लाख रुपए छीनकर भागे थे।
डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया कि मामले में आरोपी भवानी सिंह तंवर (24) निवासी रघुनाथपुरी झोटवाड़ा हाल महालक्ष्मी विहार कॉलोनी मांचवा कालवाड़, अयान अली (25) निवासी उदय नगर झोटवाड़ा, योगेश कुमार उर्फ योगी (24) निवासी नया खेडा शास्त्री नगर, राहुल सिंह रावत (24) निवासी नया खेडा शास्त्री नगर, घनश्याम सिंह उर्फ मोंटी (23) निवासी नया खेडा विद्याधर नगर और यशवर्धन गुर्जर उर्फ यशु (22) निवासी गुर्जर कॉलोनी झोटवाड़ा को अरेस्ट किया गया है।
चित्रकूट थाना पुलिस ने CCTV फुटेज और रूट चार्ट बनाकर पीछा कर सभी बदमाशों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी भी बरामद की गई है। आरोपियों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए क्रिप्टो करेंसी के नाम पर लोगों को फंसाकर लूट करना
चित्रकूट थाने में 24 अप्रैल को रवि मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया था कि उसके परिचित के जरिए सस्ते दाम में क्रिप्टो करेंसी डील के लिए कॉन्टैक्ट करवाया गया था। सस्ते दाम में क्रिप्टो करेंसी (USTC) की डील के बहाने बदमाशों ने उसे बुलाया था।
प्लानिंग के तहत दो बदमाश पहले क्रिप्टो करेंसी की डील के बहाने उससे मिले। कैश साथ लेकर आने का पता चलने पर प्लानिंग के तहत अपने साथियों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। बिना क्रिप्टो करेंसी दिए ही 8.37 लाख रुपए छीनकर बदमाश फरार हो गए थे।
बीजेपी की पदयात्रा को पुलिस ने रोका
20-04-2026
गांव की तरक्की के ‘सारथी’ बने ग्राम विकास अधिकारी-मुख्यमंत्री . . .
2026-04-27 18:00:12
विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी निकली झूठी . . .
2026-04-27 17:55:16
नितिन नवीन ने राजस्थान में भाजपा के 7 कार्यालयों का किया उद्घाटन . . .
2026-04-27 17:47:27
प्रदेशभर के RGHS दवा विक्रेताओं का जयपुर में प्रदर्शन . . .
2026-04-27 18:11:58
जयपुर में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर डकैती:8.37 लाख रुपए छीनकर भाग . . .
2026-04-27 18:07:34
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जयपुर में रोड-शो . . .
2026-04-27 18:03:56