
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर के जमवारामगढ़ क्षेत्र में मंगलवार देर रात 5 और 8 साल की दो बच्चियों के बाल विवाह को रुकवाया गया। दोनों की आज 9 और 11 साल के बच्चों से बाल विवाह होना था। परिजनों को शादी रुकने का डर था। ऐसे में एक दिन पहले ही फेरे कराने की तैयारी कर ली थी।
मामले की सूचना मिलते ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंची और परिवार को शादी न करवाने के लिए पाबंद किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पवन जीनवाल ने बताया कि उन्हें प्रयास संस्था ने इस शादी की सूचना दी थी।
इसके बाद मामले की जानकारी रालसा को दी गई। रालसा के सदस्य सचिव हरिओम अत्री के निर्देश पर डीसीपीयू टीम सक्रिय हुई।
जमवारामगढ़ न्यायिक अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण लिंक मजिस्ट्रेट हुमा कौहरी ने रात में अपने निवास पर ही बाल विवाह निषेधाज्ञा आदेश पारित किया। इसके बाद देर रात टीम जपपुर से सरजौली पहुंची और माता-पिता से समझाइश कर शादी को रुकवाया।
इस दौरान मौके पर प्रशासन, पुलिस और बाल संरक्षण इकाइयों की संयुक्त टीम सक्रिय हुई। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों शादियों को रूकवाया गया।
कार्रवाई के बाद दोनों नाबालिग बच्चियों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंपा किया गया। कोर्ट के आदेशानुसार अब वे बालिका गृह में सुरक्षित रहेंगी। प्रशासन ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि दोबारा शादी का प्रयास किया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बीजेपी की पदयात्रा को पुलिस ने रोका
20-04-2026
राजस्थान में 1 मई से शुरू होगी जनगणना . . .
2026-04-29 16:15:43
हाईकोर्ट ने आसाराम की जमानत 25 मई तक बढ़ाई . . .
2026-04-29 16:02:48
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना- ऑनलाइन आवेदन के लिए जल्द खुलेगा . . .
2026-04-29 15:59:17
विश्व नृत्य दिवस पर जेकेके में नृत्य प्रस्तुति का आयोजन . . .
2026-04-29 16:17:53
5और 8 साल की बच्चियों का बाल विवाह रुकवाया . . .
2026-04-29 16:06:41
वर्धमान स्तोत्र दीप अर्चना का भव्य आयोजन भक्ति,संगीत एवं श्रद्धा . . .
2026-04-28 17:41:18