It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

विश्व नृत्य दिवस पर जेकेके में नृत्य प्रस्तुति का आयोजन
By Lokjeewan Daily - 29-04-2026

जयपुर । विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर जवाहर कला केन्द्र एवं जयपुर कथक केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में रंगायन सभागार में एक भव्य नृत्य प्रस्तुति का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रंगायन ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ, जिसमें दर्शकों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। इस विशेष प्रस्तुति में कथक नृत्य लोकनृत्य का आकर्षक मांड -फ्यूजन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विमुक्ति एनजीओ के विद्यार्थियों एवं जयपुर कथक केंद्र के सभी छात्रों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रस्तुति का नृत्य निर्देशन चेतन कुमार जवड़ा एवं सिमरन अग्रवाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में पारंपरिक कथक नृत्य, राजस्थानी लोक नृत्य भवाई नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही, लाइव संगीत ने प्रस्तुति को और भी सजीव बना दिया, जिसमें गायन पर रमेश मेवाल, पखावज पर प्रवीण आर्य, तबला पर मोहित कथक, गायन पर खुशी कथक, सितार पर अमरुद्दीन खान तथा खड़ताल पर लकी राणा ने संगत दी।
कार्यक्रम का समापन कथक और लोक नृत्य के अद्भुत संगम के रूप में प्रसिद्ध गीत केसरिया बालम पर भव्य प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
यह आयोजन भारतीय नृत्य कला की विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अत्यंत सफल रहा।

अन्य सम्बंधित खबरे