It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

आमेर में देर रात एक प्लाईवुड गोदाम में भीषण आग
By Lokjeewan Daily - 30-04-2026

आमेर में देर रात एक प्लाईवुड गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा करीब 15 लाख का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की 12 गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।

घटना दिल्ली रोड स्थित राई की कोठी क्षेत्र में गुरुवार देर रात करीब 12.40 बजे की है। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दूर-दूर तक धुंआ उठने लगा।

स्थानीय निवासी मोहन ने बताया कि गोदाम के ऊपर से बिजली के तार जा रहे थे। उनमें बुधवार रात से ही स्पार्किंग हो रही थी। इसी वजह से आग लगी। मोहन ने कहा कि मेरी पत्नी को सबसे पहले आग का पता चला, उसने मुझे नींद से जगाकर उठाया। तब गोदाम से जुड़े लोग स्थानीय आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे।

शुरुआत में स्थानीय लोगों ने बाल्टी और अन्य संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन 15 मिनट में दमकल की गाड़ियां आ गई थी जिन्होंने आग पर काबू पाया।

गोदाम के मालिक ने बताया कि- प्लाईवुड इवेंट का गोदाम था जिसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

अन्य सम्बंधित खबरे