
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में नाकाबंदी के दौरान पुलिस कॉन्स्टेबल से मारपीट करने का मामला सामने आया है। ड्राइवर नशे में मिलने पर पुलिस की ओर से उसकी कार जब्त की गई थी। ड्राइवर ने गाली-गलौच कर धमकाते हुए कॉलर पकड़ पुलिसकर्मी को रोड पर गिराकर मारपीट की। पीड़ित पुलिस कॉन्स्टेबल ने बनीपार्क थाने में राजकार्य में बाधा की FIR दर्ज करवाई गई है।
ASI भंवर लाल ने बताया- शास्त्री नगर के आरपीए निवासी सुरेश कुमार (50) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह जयपुर कमिश्नरेट की रिजर्व पुलिस लाइन में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं। 29 अप्रैल को सुबह करीब 3 बजे चौमूं पानीपेच तिराहे पर नाकाबंदी में ड्यूटी कर रहे थे।
चौमूं पुलिया की ओर से आई कार को रुकने का इशारा किया। कार रोकने पर ड्राइवर को चैक करने पर शराब की बदबू आई। ब्रेथएनालाईजर में फूंकने की कहने पर उसने मना कर दिया।
जब उससे कार जब्त करने की कहा तो ड्राइवर गुस्से में हो गया। खुद को इंडियन आर्मी का अफसर बताकर गाली-गलौच कर धमकाने लगा। कॉन्स्टेबल सुरेश की कॉलर पकड़ कर रोड पर गिरा दिया। मारपीट के दौरान वर्दी फटने के साथ ही कॉन्स्टेबल के दोनों हाथों व गले पर चोट आई। वहां मौजूद साथी पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे कॉन्स्टेबल को छुड़ाया। बनीपार्क थाने में पीड़ित कॉन्स्टेबल की ओर से राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज करवाया गया।
एसओजी ने स्कूल लेक्चरर को किया गिरफ्तार: फर्जी मार्कशीट लगाकर ली . . .
2026-04-30 18:19:28
SMS में न्यूरोऑटोलोजी लैब शुरू, मंत्री खींवसर ने किया लोकार्पण . . .
2026-04-30 18:16:26
राजस्थान में 1 मई से शुरू होगी जनगणना . . .
2026-04-29 16:15:43
जयपुर में नाकाबंदी में पुलिस कॉन्स्टेबल से मारपीट . . .
2026-04-30 18:24:13
आमेर में देर रात एक प्लाईवुड गोदाम में भीषण आग . . .
2026-04-30 18:22:05
विश्व नृत्य दिवस पर जेकेके में नृत्य प्रस्तुति का आयोजन . . .
2026-04-29 16:17:53