
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी अब प्रदेश में क्रिकेट व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए लगातार बड़े फैसले ले रही है। चैलेंजर टूर्नामेंट खत्म होने के बाद अब RCA एडहॉक कमेटी पुरुष और महिला वर्ग के नए सिलेक्टर्स की नियुक्ति की तैयारी में जुट गई है। इसी महीने राजस्थान में सीनियर और जूनियर पुरुष वर्ग के साथ महिला वर्ग के सिलेक्टर्स की नियुक्ति किए जाने की संभावना है। इसे लेकर RCA स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
RCA एडहॉक कमेटी के कन्वीनर डॉ. मोहित यादव ने बताया- राजस्थान में क्रिकेट गतिविधियों को और बेहतर तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से अलग-अलग कैटेगरी के सिलेक्टर्स के लिए आवेदन मांगे गए थे। फिलहाल कमेटी सभी आवेदनों और दस्तावेजों की जांच कर रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही पुरुष सीनियर, जूनियर और महिला वर्ग के सिलेक्टर्स की नियुक्ति की जाएगी।
डॉ. मोहित यादव ने साफ कहा कि इस बार चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और किसी भी तरह का भाई-भतीजावाद नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि RCA की कोशिश है कि राजस्थान की टीमें आगामी नेशनल टूर्नामेंट्स में बेहतर प्रदर्शन करें। इसी सोच के साथ सिलेक्टर्स का चयन निष्पक्ष तरीके से किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक प् . . .
2026-05-15 12:55:08
पेट्रोल पंप डीलर्स बोले-ऑयल लिमिट तय होने से बिगड़ेंगे हालात . . .
2026-05-15 12:41:36
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जोधपुर आगमन, मुख्यमंत्री भजन . . .
2026-05-14 15:50:10
RCA में जल्द होगा सिलेक्शन कमेटी का गठन . . .
2026-05-15 12:35:59
जयपुर सहित 10 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट . . .
2026-05-15 12:33:30
राज्यपाल ने अपने आधिकारिक काफिले में कटौती की . . .
2026-05-14 15:56:33