It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर में केमिस्ट संचालकों के आंदोलन का मिलाजुला असर
By Lokjeewan Daily - 20-05-2026

दवाइयों के ई-कॉमर्स व्यापार के विरोध में आज ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ने देशभर में दवाईयों की दुकानों को बंद करने का आह्वान किया। राजधानी जयपुर में इस बंद का आज मिला-जुला असर दिखा। चौड़ा रास्ता स्थित होलसेल मार्केट फिल्म कॉलोनी में आज सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान और कारोबार बंद रखे। वहीं जयपुर शहर में अलग-अलग जगहों पर कई रिटेल शॉप संचालकों ने दुकानें खोले रखी।

राजस्थान केमिस्ट एलाइंस के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बताया- होलसेल, बड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ अधिकांश रिटेलरों ने जयपुर समेत प्रदेशभर में आज आंदोलन में भाग लेते हुए अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी। जयपुर में दवाइयों का सबसे बड़ा होलसेल बाजार फिल्म कॉलोनी आज पूरी तरह बंद रहा।

इसके अलावा बड़ी दवाई सप्लाई चैन कंपनी जैसे अपोलो फार्मा, दवा दोस्त समेत कई ने अपने-अपने प्रतिष्ठान आज बंद रखे। हालांकि कुछ रिटेलरों ने आमजन और मरीजों की समस्या को देखते हुए दुकानों को खोले रखा, लेकिन वे भी हमारे साथ इस आंदोलन में शामिल है।

अन्य सम्बंधित खबरे