It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर में जून के पहले हफ्ते से चलेगी भारतटैक्सी
By Lokjeewan Daily - 21-05-2026

राजस्थान में प्राइवेट ऐप आधारित टैक्सी कंपनियों की मनमानी, भारी-भरकम कमीशन और छिपे हुए चार्जेज (Hidden Charges) के दिन अब लदने वाले हैं। जयपुर में जल्द ही सहकारी मॉडल पर आधारित 'भारत टैक्सी' सेवा शुरू होने जा रही है। यह देश की पहली ऐसी टैक्सी सेवा होगी, जिसमें गाड़ी चलाने वाला ड्राइवर ही कंपनी का असली मालिक होगा। इसकी शुरुआत अगले महीने (जून) के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है।

दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और चंडीगढ़ में यह सेवा पहले से ही सफलतापूर्वक संचालित हो रही है।

बुधवार को अपेक्स बैंक सभागार में आयोजित 'भारत टैक्सी संवाद कार्यक्रम' के दौरान सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने ड्राइवर्स (सारथियों) से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि यह सेवा 'सहकार से समृद्धि' की अवधारणा को धरातल पर उतारेगी। जयपुर में सफल लॉन्चिंग के बाद इसका विस्तार प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में भी किया जाएगा।

मुनाफे का सीधा फायदा ड्राइवर्स की जेब में जाएगा। अक्सर प्राइवेट कंपनियों में शिकायत मिलते ही ड्राइवरों का अकाउंट बिना उनका पक्ष जाने ब्लॉक कर दिया जाता है। सहकारिता मंत्री ने साफ किया कि भारत टैक्सी में किसी भी ड्राइवर का अकाउंट बिना सुनवाई के बंद नहीं किया जाएगा। इसके अलावा ड्राइवरों को मनमाने सब्सक्रिप्शन शुल्क से भी पूरी आजादी मिलेगी।

अन्य सम्बंधित खबरे