
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो सोमवार को जयपुर आएंगे। वे आमेर महल और सिटी पैलेस जाएंगे। इसके चलते आमेर महल को आज दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा। मार्को रूबियो हाथी गांव भी जा सकते हैं।
आमेर महल के जलेब चौक में उनका पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया जाएगा। लोक कलाकार राजस्थानी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेंगे। फोक आर्टिस्ट घूमर, कालबेलिया और कच्ची घोड़ी नृत्य करेंगे। कठपुतली कलाकार भी कला को प्रदर्शित करेंगे। राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी उनकी अगवानी करेंगी।
मार्को रूबियो दोपहर करीब 2 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। एक दिन रुकने के बाद मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
उधर, एयरपोर्ट से आमेर तक का मार्ग दोपहर 12 से शाम 6 बजे के बीच कुछ घंटे बंद रहेगा। जेएलएन मार्ग, न्यूगेट, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, हवामहल बाजार और सुभाष चौक से आमेर जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। इन मार्गों पर दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक आम गाड़ियों की आवाजाही जरूरत के अनुसार बंद की जा सकती है।
सीएम भजनलाल शर्मा ने ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ . . .
2026-05-25 13:33:01
वंदे गंगा अभियान को जन आंदोलन के रूप में चलाएं -मुख्य सचिव . . .
2026-05-23 18:22:34
जयपुर आएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो:आमेर महल में होगा . . .
2026-05-23 18:16:10
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो सोमवार को जयपुर आएंगे . . .
2026-05-25 13:30:51
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जल संकट को लेकर जल भवन का घेरा . . .
2026-05-25 13:29:13
मिसेज राजस्थान बनीं उमा मीना और श्वेता कंसाना . . .
2026-05-25 13:26:04