
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार पर निशाना साधा है।
गहलोत ने कहा- अभी तो केवल मोदीजी ने देशवासियों को आह्वान किया हैं कि आपको क्या-क्या कदम उठाने हैं। उसके बाद जहां-जहां बीजेपी की सरकार हैं, वहां के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों का नाटक हुआ।
कोई रिक्शा में गए, कोई पैदल गए, कोई इलेक्ट्रिक वैन में गए और वो तमाशा अभी भी हो रहा है।
गहलोत ने कहा- तमाशे से पब्लिक में मैसेज नहीं जाता है। अगर आप हकीकत में कुछ त्याग करते हो, उसका मैसेज सीधा गले उतरता है, पर ये खाली तमाशे कर रहे हैं। गहलोत जयपुर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
गहलोत ने कहा- अब पेट्रोल, डीजल के दाम और बढ़ा दिए गए। सीएनजी के दाम आज बढ़ा दिए, ये क्या मजाक है। आप खुल के कहो कि ये हमारी मजबूरी है। लोग उस बात को लाइक करेंगे और समझेंगे कि नेता प्रतिपक्ष का सम्मान किया है। उन्होंने जो मांग की है, उसका सरकार ने जवाब दिया है।
ये तो कायदे की बात हुई लेकिन ये (बीजेपी) जो कर रहे हैं, वो बिल्कुल ही ऐसे काम कर रहे हैं जिससे लोगों में गलतफहमी पैदा हो। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि अब कल कितना बढ़ेगा। इस चिंता में लोग तकलीफ में हैं। पेट्रोल पंप पर लाइन लग रही हैं और ये स्वीकार नहीं कर रहे हैं।
गहलोत ने कहा कि मुझे आश्चर्य होता है कि पेट्रोल वाले कहते हैं एक हजार का पेट्रोल लो। कोई कोटा, जोधपुर भरतपुर से जयपुर आएगा तो तीन बार रुक कर उसे रास्ते में पेट्रोल भरवाना पड़ता है। इस वास्तविक हकीकत को हमारे मुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ मान नहीं रहे हैं।
इनका काम ही यही है, झूठ बोलो, बार-बार असत्य बोलो और नकार दो कि ये नहीं हो रहा है। अरे भाई, जनता दुखी हो रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे का 52 जोड़ी ट्रेनों में अलग-अलग श्रेणियों के 1 . . .
2026-05-26 18:19:39
राज्य चुनाव आयोग ने हाईकोर्ट में बिना शर्त माफी मांगी . . .
2026-05-26 18:14:53
सीएम भजनलाल शर्मा ने ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ . . .
2026-05-25 13:33:01
कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरक . . .
2026-05-26 18:23:22
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो सोमवार को जयपुर आएंगे . . .
2026-05-25 13:30:51
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जल संकट को लेकर जल भवन का घेरा . . .
2026-05-25 13:29:13