It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राजमंदिर में 50 साल का सेलिब्रेशन: 5-फिल्में फ्री देखेंगे दर्शक
By Lokjeewan Daily - 27-05-2026

एशिया के सबसे प्रतिष्ठित सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में शामिल जयपुर का राजमंदिर सिनेमा हॉल अपनी गोल्डन जुबली मनाएगा। एक जून को 50 वर्ष पूरे होने पर 5 फिल्में दर्शकों को फ्री दिखाई जाएंगी। इनमें 2 फिल्में एक साल और डेढ़ साल तक चली थी।

अपनी वास्तुकला, शानदार माहौल और सिनेमा देखने के अलग अनुभव के लिए दुनियाभर में पहचान रखने वाला राजमंदिर इस सेलिब्रेशन को खास अंदाज में मनाएगा।

राजमंदिर सिनेमा के मालिक सौरभ सुराणा ने बताया- इस सिनेमा हॉल की शुरुआत वर्ष 1976 में हुई थी। 50 साल पूरे होना जयपुर और सिनेमा प्रेमियों के प्यार का परिणाम है। राजमंदिर की ओर से एक जून को दर्शकों को मुफ्त में फिल्में दिखाई जाएंगी। उन्होंने बताया- दर्शकों को टिकट बुकमायशो और राजमंदिर के बॉक्स ऑफिस विंडो से बुक करनी होगी।

सौरभ सुराणा ने कहा- राजमंदिर को लोगों ने 50 वर्षों तक बहुत प्यार और समर्थन दिया है। हमने सोचा कि इस बार शहरवासियों को हमारी ओर से प्यार का एक छोटा सा तोहफा दिया जाए।

अन्य सम्बंधित खबरे