It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

पेट्रोल-डीजल-गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
By Lokjeewan Daily - 27-05-2026

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने जयपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सर्किल पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद प्रत्याशी, वार्ड अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान प्रताप सिंह खाचरियावास ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार रोज आम जनता की जेब पर डाका डाल रही है। पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी कर आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया गया है। गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग हर कोई महंगाई की मार से त्रस्त है, लेकिन दिल्ली की भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में जनता की पीड़ा सुनने को तैयार नहीं है।

सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री ने चुनाव के समय जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे,लेकिन सत्ता में आते ही सारे वादे भूल गए।

उन्होंने कहा कि आज हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग रोटी, गैस और पेट्रोल के खर्च से टूट चुके हैं। आम जनता पूछ रही है कि आखिर घर कैसे चलाए? क्या गरीब आदमी खाना छोड़ दे? क्या आम आदमी मर जाए?

अन्य सम्बंधित खबरे