
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) की एडहॉक कमेटी ने प्रदेश में क्रिकेट गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित, पेशेवर और खिलाड़ियों के हित में संचालित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
RCA ने जयपुर के सवाई मानसिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सालभर ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट मुकाबले आयोजित कराने के लिए राजस्थान राज्य खेल परिषद को नया प्रस्ताव सौंपा है। इस प्रस्ताव के तहत RCA ने स्टेडियम उपयोग के बदले प्रति माह 4 लाख रुपए देने की पेशकश की है।
RCA एडहॉक कमेटी के संयोजक डॉ. मोहित जसवंत यादव और सदस्य अरिष्ट सिंघवी ने शुक्रवार को खेल परिषद सचिव राजकेश मीणा से मुलाकात कर SMS स्टेडियम और RCA अकादमी मैदान पर क्रिकेट गतिविधियों के संचालन और रखरखाव को लेकर चर्चा की।
बैठक में RCA की ओर से कहा गया कि वर्तमान ग्राउंड फीस (प्रति मैच 1 लाख रुपए) व्यवस्था पूरी तरह व्यावहारिक नहीं है, जिसके कारण पूरे साल में SMS स्टेडियम में RCA की मेजबानी वाले मुकाबले 5 प्रतिशत से भी कम हो पा रहे हैं।
राजस्थान रिफाइनरी से बड़ी खबर: उत्पादन शुरू होने की तैयारी तेज . . .
2026-05-30 12:53:23
राजस्थान में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन: 100 से ज्यादा अफसरों पर गि . . .
2026-05-30 12:50:13
राजस्थान में मौसम का यू-टर्न : वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से 30 जिलों म . . .
2026-05-30 12:39:16
जयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: प्लेसमेंट एजेंसी संचालक 40,000 . . .
2026-05-30 12:40:44
जयपुर: सिरसी रोड पर CNG सिलेंडरों से भरा ट्रेलर पलटा . . .
2026-05-30 12:33:36
आरसीए ने खिलाड़ियों के हित में SMS स्टेडियम को 48 लाख देने की पे . . .
2026-05-30 12:22:33