
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर। राजधानी जयपुर के बिंदायका थाना क्षेत्र के सिरसी रोड स्थित निमेड़ा गांव में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. टोरेंट गैस कंपनी के सीएनजी (CNG) गैस सिलेंडरों से भरा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अलसुबह अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर में लदे 10 से अधिक सिलेंडरों से भारी मात्रा में गैस का रिसाव (Leakage) शुरू हो गया, जिसके चलते पूरे निमेड़ा गांव और आसपास के रिहायशी इलाकों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की भयावहता को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. बिंदायका थाना प्रभारी विनोद वर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सीएनजी गैस से भरा यह ट्रेलर सुबह बिंदायका पंप से भाकरोटा की ओर जा रहा था. अलसुबह करीब 5 बजे निमेड़ा गांव के पास ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई, जिसके कारण तेज रफ्तार ट्रेलर सड़क किनारे लगे एक बिजली के पोल से जा टकराया और सीधे पलट गया. इस हादसे में ट्रेलर के ड्राइवर को चोटें आई हैं, जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल भिजवाया.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर के पलटते ही गैस के अत्यधिक दबाव के कारण कतिपय सिलेंडरों के नोजल क्षतिग्रस्त हो गए और तेजी से गैस वातावरण में फैलने लगी. ग्रामीण किसी अनहोनी और आगजनी के डर से घरों से बाहर निकल आए.
सूचना मिलते ही बिंदायका फायर स्टेशन से तीन दमकल वाहन तुरंत मौके पर पहुंचे और सुरक्षा घेरा तैयार किया. राहत टीमों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए रिसाव हो रहे गैस सिलेंडरों को क्रेन की मदद से आबादी वाले क्षेत्र से दूर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया. राहत की बात यह रही कि समय रहते रिसाव पर काबू पाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जिससे मौके पर किसी भी तरह की आग नहीं भड़की.
हादसे की सूचना पाकर उपखंड अधिकारी (SDM) डॉ. खुशबू शर्मा और थाना प्रभारी विनोद कुमार तुरंत दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया. टोरेंट गैस कंपनी के उच्च अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर बुलाई गई, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद सिलेंडरों से हो रहे गैस लीकेज को पूरी तरह बंद किया. क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को भी सीधा कर सड़क से हटाया गया. सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने सिरसी रोड के इस हिस्से पर आम लोगों और वाहनों की आवाजाही को कुछ समय के लिए पूरी तरह रोक दिया था.
इस हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन और गैस कंपनियों के खिलाफ गहरा आक्रोश व्याप्त है.
राजस्थान रिफाइनरी से बड़ी खबर: उत्पादन शुरू होने की तैयारी तेज . . .
2026-05-30 12:53:23
राजस्थान में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन: 100 से ज्यादा अफसरों पर गि . . .
2026-05-30 12:50:13
राजस्थान में मौसम का यू-टर्न : वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से 30 जिलों म . . .
2026-05-30 12:39:16
जयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: प्लेसमेंट एजेंसी संचालक 40,000 . . .
2026-05-30 12:40:44
जयपुर: सिरसी रोड पर CNG सिलेंडरों से भरा ट्रेलर पलटा . . .
2026-05-30 12:33:36
आरसीए ने खिलाड़ियों के हित में SMS स्टेडियम को 48 लाख देने की पे . . .
2026-05-30 12:22:33