
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक की ओर से पुलिस के लिए अशोभनिय भाषा का इस्तेमाल करने के विरोध में आज राजस्थान के सेवानिवृत जवानों ने प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
करीब डेढ़ घंटे प्रदर्शन के बाद पुलिस के जवान सेवानिवृति पुलिसकर्मियों को साथ लेकर कलेक्टर ऑफिस पहुंचे। इसके बाद राज्यपाल और सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सहकारिता मंत्री को पद से हटाने और उन पर कार्रवाई की मांग की।
दरअसल, चित्तौड़गढ़ के डूंगला थाने में पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार के विरोध में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों का संगठन लामबंद हो गया है।
संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रिछपाल सिंह पूनिया ने बताया कि संविधान के खिलाफ पुलिस के प्रति अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करने वाले मंत्री को तत्काल पद से हटाया जाए।
प्रदर्शन कर रहे सेवानिवृत पुलिस के जवानों ने कहा कि पुलिस अनुशासित रहकर नौकरी करती है।
वहीं थाने पर जाकर मंत्री पद का व्यक्ति इस तरीके से दुर्व्यवहार करता है। इस अशोभनीय व्यवहार से पुलिस का मनोबल डाउन होता है। उन्होंने कहा- पुलिस हर समय, हर जगह मौजूद रहती है। जहां कोई नहीं पहुंचता वहां पुलिस पहुंचती है।
हनुमान बेनीवाल का पुतला जलाने पर विवाद, रील के चक्कर में स्टंट, व . . .
2026-06-01 13:56:02
उर्नकी सरकार ने एक भी ऐसा काम नहीं किया है जिससे उनका सिर झुक जाए . . .
2026-06-01 13:37:32
अजेय कुमार को प्रदेश का संगठन महामंत्री नियुक्त . . .
2026-06-01 13:28:39
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी और केंद्रीय मंत्री मेघवाल की मुलाकात . . .
2026-06-01 14:00:32
हार्मोनल और मेनोपॉज स्वास्थ्य विषय पर हुई स्वास्थ्य वार्ता . . .
2026-06-01 13:58:44
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:सहकारिता मंत् . . .
2026-06-01 13:34:26