It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

हार्मोनल और मेनोपॉज स्वास्थ्य विषय पर हुई स्वास्थ्य वार्ता
By Lokjeewan Daily - 01-06-2026

जयपुर महिलाओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हुनर फाउंडेशन एवं अस्मी IVF एवं फिटल मेडिसिन क्लिनिक, वैशाली नगर, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रजोनिवृत्ति दिवस के अवसर पर एक विशेष स्वास्थ्य वार्ता (हेल्थ टॉक) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय हार्मोनल एवं मेनोपॉज स्वास्थ्य रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. नितिन गुप्ता, डॉ. मोनिका चेतानी गुप्ता, डॉ. माहक राठौड़ ने महिलाओं को मेनोपॉज से जुड़े विभिन्न स्वास्थ्य पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने हार्मोनल बदलावों, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व पर प्रकाश डाला। विशेषज्ञों ने बताया कि रजोनिवृत्ति महिलाओं के जीवन का एक स्वाभाविक चरण है, जिसे सही जानकारी एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ स्वस्थ एवं आत्मविश्वासपूर्ण तरीके से अपनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से समाधान किया गया।
हुनर फाउंडेशन की ओर से महिला स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। इसके पश्चात उपस्थित जनों के लिए हाई टी का आयोजन भी किया गया। "सशक्त महिला, स्वस्थ महिला – सशक्त समाज की आधारशिला" के संदेश के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

अन्य सम्बंधित खबरे