
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और केंद्रीय विधि एवं न्याय, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की आज सिविल लाइंस स्थित राजकीय निवास पर शिष्टाचार मुलाकात हुई। केंद्रीय मंत्री मेघवाल रविवार को अजमेर जाते समय जयपुर एयरपोर्ट से सीधे देवनानी के आवास पर पहुंचे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने केंद्रीय मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर और शाल ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। विधानसभा का प्रतीक चिन्ह जनमानस की सोच का प्रतिनिधित्व : मेघवाल मुलाकात के दौरान देवनानी ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल को राजस्थान विधानसभा का प्रतीक चिन्ह (लोगो) स्मृति स्वरूप भेंट किया। साथ ही अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर उनके जीवन पर आधारित एक पुस्तक भी प्रति भी सौंपी। मेघवाल ने विधानसभा अध्यक्ष की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विधानसभा का यह लोगो राजस्थान के जनमानस की सोच का सटीक प्रतिनिधित्व करता है। इसमें शामिल राज्य वृक्ष खेजड़ी और विधानसभा भवन की छवियां प्रदेश की विषम परिस्थितियों में भी जीवटता से जीने वाले लोगों को दर्शाती हैं, जबकि ऊंट और गोडावण का समावेश यहाँ की समन्वय संस्कृति का परिचायक है। उन्होंने 'राष्ट्राय धर्मनिष्ठा' ध्येय वाक्य को जनसेवा और संवैधानिक मर्यादा का आत्म-मंत्र बताया।
विधानसभा द्वारों के नामकरण को बताया ऐतिहासिक कदम : केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी द्वारा किए गए नवाचारों की खुले मन से तारीफ की। उन्होंने विधानसभा भवन के विभिन्न द्वारों के नामकरण को एक ऐतिहासिक और मूल्यपरक निर्णय बताया। मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न भवनों के नामकरण करने की तर्ज पर देवनानी ने विधानसभा के द्वारों को कर्तव्य द्वार, शक्ति द्वार, सुशासन द्वार, संकल्प द्वार और शौर्य द्वार नाम देकर अद्भुत कार्य किया है।
उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा के बाहरी द्वारों को राजस्थान के विभिन्न अंचलों—बृज, शेखावाटी, वागड़, हाड़ौती, मारवाड़, मेवाड़, मेरवाड़ा और ढूंढाड़ के नाम समर्पित करना, प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और लोक परंपराओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं से जोड़ने का एक अभिनव प्रयास है। इससे भवन में प्रवेश करने वाला हर व्यक्ति लोकतांत्रिक संस्कारों का अनुभव करेगा।
विभिन्न विधिक व संसदीय मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा : इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच संसदीय कार्यों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में देश की न्याय व्यवस्था, विधिक सुधारों, संवैधानिक विषयों और कई समसामयिक मुद्दों पर सार्थक एवं सकारात्मक बातचीत हुई। इसके साथ ही कानून के प्रभावी क्रियान्वयन, सुशासन तथा जनहित से जुड़े विषयों पर भी दोनों के बीच विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
हनुमान बेनीवाल का पुतला जलाने पर विवाद, रील के चक्कर में स्टंट, व . . .
2026-06-01 13:56:02
उर्नकी सरकार ने एक भी ऐसा काम नहीं किया है जिससे उनका सिर झुक जाए . . .
2026-06-01 13:37:32
अजेय कुमार को प्रदेश का संगठन महामंत्री नियुक्त . . .
2026-06-01 13:28:39
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी और केंद्रीय मंत्री मेघवाल की मुलाकात . . .
2026-06-01 14:00:32
हार्मोनल और मेनोपॉज स्वास्थ्य विषय पर हुई स्वास्थ्य वार्ता . . .
2026-06-01 13:58:44
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:सहकारिता मंत् . . .
2026-06-01 13:34:26