It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

पृथ्वीराज नगर-नारायण विहार में खुलेंगे बिजली विभाग के नए ऑफिस
By Lokjeewan Daily - 02-06-2026

जयपुर के पृथ्वीराज नगर (उत्तर और दक्षिण) और नारायण विहार क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को अब बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। राज्य सरकार ने इन क्षेत्रों में तीन नए बिजली सब-डिवीजन कार्यालय खोलने को मंजूरी दी है। इसके साथ ही प्रत्येक कार्यालय के लिए असिस्टेंट इंजीनियर के नए पद भी स्वीकृत किए गए हैं।

नए कार्यालय शुरू होने से बिजली से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी और उपभोक्ताओं को छोटे-छोटे कामों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। जयपुर डिस्कॉम की ओर से इन कार्यालयों को शुरू करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

पृथ्वीराज नगर और नारायण विहार जैसे क्षेत्रों में लगातार आवासीय और व्यावसायिक विकास हो रहा है। ऐसे में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। नए कार्यालय खुलने से स्थानीय स्तर पर बिजली व्यवस्था की निगरानी और सेवाओं का संचालन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।

अन्य सम्बंधित खबरे