It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर में खराब मौसम के कारण गुरुवार रात एयर ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित रहा
By Lokjeewan Daily - 05-06-2026

राजधानी जयपुर में खराब मौसम के कारण गुरुवार रात एयर ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज बारिश, कम विजिबिलिटी और तेज हवा के चलते जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई विमानों की लैंडिंग प्रभावित हुई। कुछ फ्लाइट्स को लंबे समय तक हवा में होल्ड रखना पड़ा, जबकि कई विमानों को दूसरे शहरों के लिए डायवर्ट करना पड़ा।

सबसे ज्यादा परेशानी इंडिगो की मुंबई, नवी मुंबई, उदयपुर और चंडीगढ़ से आने वाली फ्लाइट्स को झेलनी पड़ी। इंडिगो की उदयपुर-जयपुर फ्लाइट 6E-7749 के साथ रोचक स्थिति बनी।

जयपुर में मौसम खराब होने के कारण विमान को पहले उदयपुर डायवर्ट किया गया। जब विमान उदयपुर पहुंचा, तब वहां भी मौसम अचानक खराब हो गया और लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। पैसेंजर्स को घंटों तक विमान में इंतजार करना पड़ा।

लगातार खराब मौसम के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का संचालन प्रभावित रहा। कई पैसेंजर्स को देरी, डायवर्जन और लंबे इंतजार का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार मौसम सामान्य होने के बाद ही उड़ानों का संचालन पूरी तरह सुचारू हो सकेगा।

मौसम विभाग ने भी अगले कुछ घंटों तक तेज हवाओं, बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। ऐसे में जयपुर आने और यहां से जाने वाले पैसेंजर्स को अपनी फ्लाइट की स्थिति एयरलाइन से लगातार अपडेट लेते रहने की सलाह दी गई है।

अन्य सम्बंधित खबरे