
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर,। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झालाना के विश्व वानिकी वृक्ष उद्यान में बरगद का पौधा रोपकर ‘हरियालो राजस्थान’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए आमजन से वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे लगाकर मिशन हरियालो राजस्थान में भागीदार बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रदेश में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृहद् स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। हम सभी को राजस्थान को पर्यावरण की दृष्टि से श्रेष्ठ बनाना है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण और हरित विकास के संकल्प को साकार करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है। प्रकृति संरक्षण, जल संवर्धन, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संतुलन के प्रति आमजन भी अपनी जिम्मेदारियों का समर्पण भाव से निर्वहन करें और नई पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य दें।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026-27 के राज्य बजट में राजस्थान को हरित प्रदेश के रूप में विकसित करने की दृष्टि से 10 करोड़ पौधे लगाने एवं संरक्षण का लक्ष्य रखा गया है।
इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, सांसद मंजू शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारीगण एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
कांग्रेस ने नीरज डांगी को फिर राज्यसभा उम्मीदवार बनाया . . .
2026-06-05 12:57:28
बीजेपी पार्टी ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को उम्मीदवार बनाया . . .
2026-06-05 12:55:22
अंतरराज्यीय ठगी गैंग का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार . . .
2026-06-05 12:51:17
RGHS घोटाले पर सरकार का बड़ा प्रहार : पूर्व PD शिप्रा विक्रम के स . . .
2026-06-05 13:18:18
‘हरियालो राजस्थान’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का किया शुभारंभ . . .
2026-06-05 13:15:34
जयपुर में खराब मौसम के कारण गुरुवार रात एयर ट्रैफिक बुरी तरह प्र . . .
2026-06-05 12:47:38