It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अचानक पहुंचे SMS हॉस्पिटल
By Lokjeewan Daily - 06-06-2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल(SMS) का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां ओपीडी ब्लॉक और वार्डों का दौरा कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कुछ मरीजों और उनके परिजनों से भी बात कर उनसे हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं पर जानकारी ली।

उन्होंने हॉस्पिटल अधीक्षक से धन्वंतरि ओपीडी में आ रहे मरीजों के​ लिए बैठने और छाया-पानी के लिए बाहर कुछ व्यवस्था करने के साथ ही जिस विभाग में जो मरीज दिखाने आया है। वहीं उसकी जांच के सैंपल लेने और दवाइयां उपलब्ध हो इसका भी सुझाव दिया।

SMS हॉस्पिटल में पहुंचते ही सीएम भजनलाल शर्मा सबसे पहले हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में पहुंचे, जहां मरीजों की भारी भीड़ मिली। वहां उन्होंने कुछ मरीजों से बात की और उनसे हॉस्पिटल में मिल रही सुविधाओं की हकीकत पूछी। इसके बाद वे न्यूरोलॉजी विंग की ओपीडी और फिर कार्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी में भी गए, जहां व्यवस्थाएं देखने के बाद वापस लौट गए।

अन्य सम्बंधित खबरे