
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजधानी में सौर ऊर्जा को लेकर लोगों का रुझान तेजी से बढ़ा है। पिछले तीन वर्षों में रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं की संख्या 7,317 से करीब 7 गुना बढ़कर 48,392 तक पहुंच गई। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना और बढ़ते बिजली बिलों के बीच 41 हजार से अधिक नए उपभोक्ता सोलर से जुड़े हैं। हालांकि इस बढ़त के बीच डिस्कॉम की प्रक्रियाएं बड़ी चुनौती बनकर सामने आई हैं। जयपुर डिस्कॉम क्षेत्र में 9,204 सोलर आवेदनों का निरीक्षण लंबित है, जिससे हजारों उपभोक्ताओं की नेट मीटरिंग और सब्सिडी प्रक्रिया अटकी हुई है।
ऊर्जा विशेषज्ञों के अनुसार शहरों का विस्तार, एसी और अन्य विद्युत उपकरणों का बढ़ता उपयोग, आबादी में वृद्धि तथा इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ने से बिजली मांग लगातार ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि सौर ऊर्जा विस्तार की रफ्तार बनाए रखने के लिए निरीक्षण, नेट मीटरिंग और सब्सिडी प्रक्रिया को समयबद्ध करना जरूरी है। सरकार जहां मुफ्त बिजली का सपना दिखा रही है, वहीं जमीनी स्तर पर फाइलों में अटके आवेदन अधूरे सपने जैसा है।
कांग्रेस ने नीरज डांगी को फिर राज्यसभा उम्मीदवार बनाया . . .
2026-06-05 12:57:28
बीजेपी पार्टी ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को उम्मीदवार बनाया . . .
2026-06-05 12:55:22
अंतरराज्यीय ठगी गैंग का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार . . .
2026-06-05 12:51:17
जयपुर में रूफटॉप सोलर उपभोक्ता 48 हजार पार; निरीक्षण, नेट मीटरिंग . . .
2026-06-06 14:12:35
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अचानक पहुंचे SMS हॉस्पिटल . . .
2026-06-06 14:09:48
RGHS घोटाले पर सरकार का बड़ा प्रहार : पूर्व PD शिप्रा विक्रम के स . . .
2026-06-05 13:18:18