
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया और वॉटर कूलर का लोकार्पण किया। उल्लेखनीय है कि कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने एक माह पूर्व वॉटर कूलर स्थापित कराने का वादा दिया था।
विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए उन्होंने निर्धारित समय से पहले ही अपने वादे को पूरा करते हुए वॉटर कूलर को जनता को समर्पित किया है। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए क्षेत्र में 30 से अधिक वॉटर कूलर लगाए जा चुके हैं। उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि स्वच्छता अभियान के प्रति हर नागरिक जिम्मेदारी बनती है। स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी धरोहर है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता में सहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया।
राजस्थान में 141 RPS अफसरों के ट्रांसफर . . .
2026-06-09 15:19:05
निजी फोन के बिलों के भुगतान पर रोक -बिना अनुमति बिल का भुगतान किय . . .
2026-06-09 15:14:52
भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार सतीश पूनिया और अलका गुर्जर ने नामांकन . . .
2026-06-08 14:00:27
जयपुर नगर निगम ने तीन मंजिला बिल्डिंग सीज की . . .
2026-06-09 15:21:13
जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में आग,बच्चे समेत 4 की मौत . . .
2026-06-09 14:59:38
राठौड़ ने किया वॉटर कूलर का लोकार्पण और स्वच्छता अभियान का शुभार . . .
2026-06-08 14:02:41