
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह 11 बजे भीषण आग लग गई। अग्निकांड में बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई और 4 मजदूर झुलस गए।
मरने वालों में रहीम, रुबीन (15), अब्दुल वाहिद शामिल हैं। एक की शिनाख्त नहीं हुई है। झुलसे नासिर खान (23) , समीर खान (30), बिलाल (30) और आदिब (25) को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसएमएस अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर आरके जैन ने बताया- समीर और नासिर 95% झुलस गए। बिलाल 75% और आदिब 65% जल गया।
जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने बताया- पटाखा फैक्ट्री खोह नागोरियान में आयशा नगर तलाई क्षेत्र आईटीआई कॉलेज के पास है। कोई ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग लगी है।
एसएमएस अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर आरके जैन ने बताया- हमारे पास 6 मरीज आए थे। चार का इलाज चल रहा है। एक की वार्ड में आने के बाद मौत हो गई। वहीं, एक मृत ही अस्पताल में लाया गया था। 4 मरीजों में से समीर 95% जल गया है। नासिर भी 95% जल गया है। बिलाल 75% जल चुका है। आदिब भी 65% जला हुआ है। अब्दुल वाहिद की हॉस्पिटल आने के बाद मौत हो गई।
कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- इस दुखद हादसे में दिवंगतों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करता हूं।
आपदा प्रबंधन के अधिकारियों से वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों को त्वरित और प्रभावी रूप से संचालित करने तथा घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के आवश्यक निर्देश दिए हैं।
हॉस्पिटल पहुंचे किशनपोल विधायक अमीन कागजी ने कहा- फैक्ट्री अवैध चल रही है, किसी को पता नहीं है। इसमें मिलीभगत है। दाल में काला है। एक बच्चा पानी लेकर गया था। उसकी शिनाख्त हो रही है।
गेहूं किसानों को बड़ी राहत, बिक्री के लिए मिला अतिरिक्त समय . . .
2026-06-13 13:17:27
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत . . .
2026-06-13 13:05:45
रीको ने दिया HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड को 750 करोड़ रूपये का . . .
2026-06-13 13:03:14
पूर्व मंत्री महेश जोशी को राजस्थान हाईकोर्ट से भी राहत नहीं . . .
2026-06-13 13:01:18
जयपुर डेयरी ने अपने मौजूदा प्लांट पर करीब 133 करोड़ रुपए खर्च करक . . .
2026-06-13 12:58:07
जयपुर सेंटल जेल में एक कैदी पर हमला -कैदी की मां का आरोप बेटे पर . . .
2026-06-12 13:28:50