
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजधानी में अवैध निर्माणों के खिलाफ जयपुर नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में नगर निगम के सिविल लाइंस जोन की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। निगम टीम ने विवेक विहार मेट्रो स्टेशन के पास एक अवैध निर्माण को सीज कर दिया। निगम अधिकारियों ने बताया कि भूखंड पर नियमों के विपरीत बेसमेंट सहित तीन मंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा था।
सिविल लाइंस जोन के उपायुक्त सुनील कुमार बैरवा ने बताया कि विवेक विहार मेट्रो स्टेशन के पिलर नंबर-87 के सामने स्थित गोवर्धन कॉलोनी के भूखंड संख्या F-6 निर्माण निर्धारित नियमों और स्वीकृत मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा था।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार संबंधित भूखंड मालिक को पहले भी नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद मौके पर निर्माण कार्य जारी रखा गया। बार-बार चेतावनी और नोटिस की अवहेलना किए जाने के बाद निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए भवन को सीज करने की कार्रवाई की।
राजस्थान में 141 RPS अफसरों के ट्रांसफर . . .
2026-06-09 15:19:05
निजी फोन के बिलों के भुगतान पर रोक -बिना अनुमति बिल का भुगतान किय . . .
2026-06-09 15:14:52
भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार सतीश पूनिया और अलका गुर्जर ने नामांकन . . .
2026-06-08 14:00:27
जयपुर नगर निगम ने तीन मंजिला बिल्डिंग सीज की . . .
2026-06-09 15:21:13
जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में आग,बच्चे समेत 4 की मौत . . .
2026-06-09 14:59:38
राठौड़ ने किया वॉटर कूलर का लोकार्पण और स्वच्छता अभियान का शुभार . . .
2026-06-08 14:02:41