
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जयपुर में 12 जून को एक किसान सम्मेलन और कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने की संभावना है।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती, गौ आधारित कृषि और खेती की लागत कम करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ, जैविक संसाधनों के उपयोग और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी जाएगी।
भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर भी किसानों को संबोधित करेंगे।
कैलाश चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में अधिकांश किसान यूरिया और डीएपी जैसे रासायनिक उर्वरकों पर अत्यधिक निर्भर हो गए हैं। इससे खेती की लागत बढ़ने के साथ-साथ भूमि की उर्वरता और पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि किसान पारंपरिक और प्राकृतिक कृषि की ओर लौटें।
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: 12 जून से प्रदेश की हर ग्राम पंचायत . . .
2026-06-10 18:28:44
मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर पूरे राजस्थान में हो रही विशेष . . .
2026-06-10 18:20:36
राजस्थान में 141 RPS अफसरों के ट्रांसफर . . .
2026-06-09 15:19:05
जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में जुटेंगे हजारों किसान . . .
2026-06-10 18:26:38
किरोड़ी-इस्तीफा दें नहीं तो सीएम बर्खास्त करें:कांग्रेस . . .
2026-06-10 18:24:29
जयपुर नगर निगम ने तीन मंजिला बिल्डिंग सीज की . . .
2026-06-09 15:21:13