
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
सचिन पायलट पर सियासी हमले को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा- उस दिन मैंने जो कहा था, वह दिल से कहा था। उस दिन मैं अपने दिल की बात जुबान पर लाया था।
गहलोत ने 7 जून को कहा था कि 25 सितंबर 2022 की बगावत पायलट के खिलाफ थी और विधायक नहीं चाहते थे कि सचिन पायलट मुख्यमंत्री बनें। इस बयान पर पायलट ने गुरुवार को कहा- गहलोत का स्नेह और लगाव जैसे वैभव के साथ है उतना ही मेरे साथ भी है।
पायलट के इस बयान पर गहलोत ने कहा- उन्होंने सही कहा, इसमें गलत क्या है? यह बात तो मैं पहले ही कह चुका हूं, वे तो दो-तीन दिन बाद कह रहे हैं। मैंने तो पहले ही कहा था कि हम बचपन में इनके घरों में आते-जाते थे और आपस में दोनों बच्चों की तरह ही थे। इसलिए उन्होंने ठीक ही कहा है, इसमें कोई बुरी बात नहीं कही। गहलोत जयपुर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
गहलोत ने कहा- और मैंने जो कुछ कहा है, वह मैंने दिल से कहा है। मैंने तो उस दिन किसी के बारे में आरोप नहीं लगाया। मैंने उस दिन जो कुछ कहा है, आप वर्बेटम पढ़कर देखेंगे तो मेरा आरोप किसी पर नहीं था। जो-जो घटनाएं होती गईं, एक बार मैं उन्हें देश के सामने रखना चाहता था। क्योंकि देश में एक मैसेज बन गया कि अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री रहने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष पद स्वीकार नहीं किया।
राजस्थान में मौसम का यू-टर्न: आज से 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑर . . .
2026-06-11 12:33:24
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: 12 जून से प्रदेश की हर ग्राम पंचायत . . .
2026-06-10 18:28:44
मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर पूरे राजस्थान में हो रही विशेष . . .
2026-06-10 18:20:36
जयपुर सेंटल जेल में एक कैदी पर हमला -कैदी की मां का आरोप बेटे पर . . .
2026-06-12 13:28:50
पायलट पर गहलोत बोले- मैंने जो कहा दिल से कहा . . .
2026-06-12 13:25:38
केन्द्रीय सहकारी बैंको की समीक्षा बैठक वीडियो काॅफ्रेंसिंग के माध . . .
2026-06-11 12:34:57