
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर सेंटल जेल में एक कैदी पर हमला होने का मामला सामने आया है। घायल कैदी की मां का आरोप है कि बेटे पर हमला जेल डिप्टी के इशारों पर किया गया है। वहीं भाई का कहना है कि जेल डिप्टी के इशारे पर जेल में गुटखा, बीड़ी, मोबाइल और नशे का सामान सप्लाई होता है।
इसका पता लगने पर उनके भाई को उसे मुंह बंद करने की धमकी दी गई थी। अब गुरुवार को कैदियों से हमला करवा दिया। उसे एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घायल की मां ने जेल डीजी को शिकायत कर बेटे की सुरक्षा की मांग और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
घायल कैदी चेतन सिंह उर्फ ऋषिराज (24) डकैती और मर्डर केस में जयपुर सेंट्रल जेल में बंद है। उसकी मां ने शिकायत में बताया कि बेटा जेल में ही रहकर आईटीआई की पढ़ाई कर रहा है। आईटीआई क्लास के दौरान उस पर बंदी सुभाष धोबी और विष्णु पंडित ने ब्लेड नुमा धारधार हथियार से हमला कर दिया। घायल होने पर उसे एसएमएस हॉस्पिटल ले जाया गया।
मां का आरोप है कि हमला वर्तमान में जेल में मेट (Met) के पद पर कार्यरत सुमेर सिंह गुर्जर के इशारे पर किया गया है। उन्होंने कैदी मनीष सैनी, विष्णु पंडित, ललित और चीफ अर्जुन से बेटे पर हमला करवाया है। जेल के अंदर के काले कारनामों की जानकारी बेटे को होने पर, उस पर हमला करवाया गया।
उन्होंने जेल प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उनके बेटे की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
राजस्थान में मौसम का यू-टर्न: आज से 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑर . . .
2026-06-11 12:33:24
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: 12 जून से प्रदेश की हर ग्राम पंचायत . . .
2026-06-10 18:28:44
मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर पूरे राजस्थान में हो रही विशेष . . .
2026-06-10 18:20:36
जयपुर सेंटल जेल में एक कैदी पर हमला -कैदी की मां का आरोप बेटे पर . . .
2026-06-12 13:28:50
पायलट पर गहलोत बोले- मैंने जो कहा दिल से कहा . . .
2026-06-12 13:25:38
केन्द्रीय सहकारी बैंको की समीक्षा बैठक वीडियो काॅफ्रेंसिंग के माध . . .
2026-06-11 12:34:57