It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

बकाया चालान वाली गाड़ियों के नंबर LED स्क्रीन पर दिखेंगे
By Lokjeewan Daily - 16-06-2026

जयपुर में अब ट्रैफिक नियम बार-बार तोड़ने, बकाया चालान वाली गाड़ियों के नंबर चौराहे पर लगी बड़ी LED स्क्रीन पर दिखेंगे। यह शुरुआत रामबाग चौराहे पर 4 दिन पहले की गई है। इस चौराहे से गुजरने वाली गाड़ियों पर AI कैमरे नजर रखते हैं और चालान बकाया होने पर 12 सेकेंड में उनके नंबर सर्किल पर लगी LED स्क्रीन पर दिखाते हैं।

इसके बाद ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी उस गाड़ी को रोककर बकाया चालान की जानकारी देता है और गाड़ी के मालिक को चालान जमा कराने के लिए समझाता है। इसके बाद भी चालान जमान नहीं होता है तो अगली बार गाड़ी जब्त कर ली जाती है।

इस एआई हाईटैक तकनीक ‘स्मार्ट व्हीकल चालान डिटेक्शन सिस्टम लॉन्च’ से चालान जमा नहीं कराने वाले वाहनों को पकड़ा जा रहा है। 4 दिन पहले प्रयोग के तौर पर शुरू की गई इस पहल में शुरुआती दौर में बड़ी संख्या में वाहनों की पहचान की गई है।

ट्रैफिक पुलिसकर्मी गाड़ी के ड्राइवर को समझाकर जुर्माना जमा कराने की नसीहत दे रहे हैं। किसी गाड़ी का चालान बकाया नहीं होने पर उसे धन्यवाद भी दिया जाता है। ट्रैफिक पुलिस ने इस पूरी प्रक्रिया के लिए अजमेरी गेट स्थित यादगार में कंट्रोल रूम भी तैयार किया है।

अन्य सम्बंधित खबरे