It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
अंगूर एक ऐसा फल है जिसे सभी बड़े चाव से खाना पसन्द करते हैं। अंगूर को देखते ही उसे खाने के लिए अपने आप को रोकना मुश्किल हो जाता है। आमतौर में बाजार में हरे रंग के अंगूर तादाद में ज्यादा नजर आते हैं। हालांकि हरे अंगूर के साथ-साथ बाजार में काले रंग का अंगूर भी मिलता है लेकिन यह कम मात्रा में उपलब्ध होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि काला अंगूर में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद करते हैं। काले अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्ट अटैक, रक्त का थक्का जमने जैसी समस्याओं से बचाता है।
आज हम अपने खास खबर डॉट कॉम के पाठकों यही बताने जा रहे हैं कि किस तरह काले अंगूर के सेवन से सेहत को फायदे मिलेंगे। आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में...
इम्यूनिटी मजबूत बनती है
काले अंगूर का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। दरअसल, काले अंगूर में विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। काले अंगूर का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों और संक्रमण से बचाव होता है।
मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में फायदेमंद
काले अंगूर के जूस का सेवन व्यक्ति के दिमाग की सक्रियता को बढ़ा सकता है। एक वैज्ञानिक शोध में साफतौर से यह बताया गया है कि इसमें पाए जाने वाला रेसवेरेट्रॉल मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। साथ ही रेसवेरेट्रॉल का सेवन मूड को सुधार सकता है और बढ़ती उम्र में भूलने की समस्या को भी कम कर सकता है इस आधार पर काले अंगूर का सेवन मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभा सकता है।
बालों के लिए फायदेमंद
अगर आपको भी बालों से जुड़ी कोई भी समस्या है तो काले अंगूर का सेवन करें। इसमें विटामिन ई होता है जोकि बालों की सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन ई बालों से जुड़ी परेशानियां जैसे-रूसी, बालों का गिरना या सफेद होना ठीक करता है। इसके सेवन से स्कैल्प को मजबूती मिलती है और बाल घने, मुलायम और मजबूत होते हैं।
आंखों के लिए फायदेमंद
आंखों के लिए भी काले अंगूर को काफी फायदेमंद माना जाता है। काले अंगूर में मौजूद तत्व आंखों की रोशनी की रोशनी बढ़ाने में मददगार होते हैं। एक रिसर्च के अनुसार, काले अंगूर में मौजूद रेसवेरेट्रॉल तत्व में एंटी-ऑक्सीडेटिव, एंटी-एपोप्टोटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। काले अंगूर का सेवन करने से उम्र संबंधी नेत्र विकार, ग्लूकोमा और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से बचाव हो सकता है।
दिल को स्वस्थ रखे
काले अंगूर का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। काले अंगूर में पोटैशियम और साइटोकेमिकल्स जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। वहीं, इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। काले अंगूर का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। नियमित रूप से काले अंगूर का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।
कैंसर से बचाव में मददगार
अंगूर का रस एंटी-म्यूटाजेनिक और एंटीऑक्सिडेंट गुणों का भंडार है। यह ब्रेस्ट कैंसर सहित सभी प्रकार के कैंसर से निपटने में बहुत प्रभावी हैं। यौगिक रेसवेराट्रोल एंटी-ऑक्सीडेंट और कुछ तत्वों का एक समृद्ध स्रोत है जो कैंसर कोशिकाओं के ऊर्जा स्रोत को नष्ट करने में सक्षम हैं।
जल जीवन मिशन घोटाला मामले में महेश जोशी चार दिन की ईडी रिमांड पर . . .
2025-04-25 11:59:24
एसआई भर्ती और पेपर लीक मामले में हनुमान बेनीवाल का 26 से आंदोलन क . . .
2025-04-25 11:57:49
राजस्थान में पर्यटक फ्रेंडली और सुरक्षित वातावरण निर्माण के लिए प . . .
2025-04-24 18:00:13
एक मुश्त समाधान योजना, 2025 का एक मई से शुरू होगा प्रथम चरण - एमड . . .
2025-04-25 17:53:33
जयपुर डिस्कॉम में 6 को अनुकम्पा नियुक्ति . . .
2025-04-25 17:52:26
अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस को भावभीनी विदाई . . .
2025-04-24 18:09:02