It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

रूट वेजिटेबल्स हैं पोषण का खजाना, इम्यूनिटी बढ़ाए, बीमारियों को रखे दूर
By Lokjeewan Daily - 01-05-2024

प्याज

  • प्याज सबसे ज्यादा खाई जाने वाली रूट वेजिटेबल है। यह ज्यादातर सब्जियों को पकाने में मुख्य सामग्री के रूप में इस्तेमाल होती है।
  • प्याज में प्रचुर मात्रा में फाइबर, विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।
  • नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, एंटीऑक्सिडेंट ऐसे कंपाउंड्स हैं, जो हमारी सेल्स को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचा सकते हैं।

प्याज खाने के फायदे:
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक रोजाना 100 ग्राम कच्चा प्याज खाने से टाइप 2 डायबिटिक लोगों का ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में आ गया।नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक प्याज में पॉवरफुल कैंसररोधी गुण होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर का जोखिम कम कर देते हैं।

कैसे खाएं: सभी सब्जियों में डाल सकते हैं। सलाद, सूप, अंडे और चावल के साथ खा सकते हैं। कच्चा भी खा सकते हैं।

शकरकंद

  • शकरकंद सबसे स्वादिष्ट सब्जियों में से एक है। यह उतनी ही पौष्टिक भी है।
  • शकरकंद फाइबर, विटामिन C, मैंगनीज और विटामिन A से भरपूर होता है। इनमें बीटा-कैरोटीन, क्लोरोजेनिक एसिड और एंथोसायनिन समेत कई एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं।

शकरकंद खाने के फायदे:
साइंस डायरेक्ट में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक अगर 12 हफ्ते तक रोजाना 4 ग्राम सफेद शकरकंद का अर्क पिया जाए तो डायबिटिक लोगों का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है।नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, विटामिन A की प्रचुरता के कारण शकरकंद हमारी इम्यूनिटी मजबूत कर सकता है। इससे आंखों की रोशनी भी बरकरार रहती है और स्किन हेल्थ अच्छी बनी रहती है।

कैसे खाएं: शकरकंद को उबाल सकते हैं, भून सकते हैं। इसे सैंडविच बनाकर खा सकते हैं। सलाद में मिलाकर खा सकते हैं या भूनकर बिना कुछ मिलाए खा सकते हैं।

मूली

  • हमारे भोजन की थाली में सलाद के तौर पर मूली हो तो खाने का स्वाद बढ़ जाता है। इसमें ढेर सारे पोषक तत्व भी होते हैं।
  • मूली में कार्ब्स और कैलोरी कम होती है, जबकि पर्याप्त मात्रा में फाइबर और विटामिन C होता है।

मूली खाने के फायदे:
मूली में एंटीफंगल गुण होते हैं। इसे खाने से हम सभी तरह के फंगल इन्फेक्शंस से बचे रहेंगे।नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक मूली की पत्तियां खाने से पेट का अल्सर जल्दी ठीक होता है।

कैसे खाएं: भोजन या नाश्ते को स्वादिष्ट बनाने के लिए मूली ऐड कर सकते हैं। स्लाइस, सैंडविच या सलाद में भी मिला सकते हैं।

गाजर

  • गाजर सबसे ज्यादा खाई जाने वाली रूट वेजिटेबल्स में से एक है। इसमें सबसे ज्यादा न्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं।
  • गाजर में विटामिन A और विटामिन K होता है। इसमें पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट बीटा-कैरोटीन भी होता है।

गाजर खाने के हेल्थ बेनिफिट्स:
गाजर खाने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी सुधरता है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन से ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और पेट के कैंसर के जोखिम कम होते हैं।

गाजर खाने से उम्र संबंधी कई विकार दूर होते हैं। बुढ़ापे में भी आंखों की रोशनी अच्छी बनी रहती है।

कैसे खाएं: गाजर को कच्चा खाना सबसे अधिक फायदेमंद है। इसे पकाकर भी खा सकते हैं। सब्जी और हलवा बना सकते हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे