It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
हेल्दी खाने में चना सबसे ऊपर है। चना को आप कई तरह से खा सकते हैं। स्नैक्स से लेकर चने की रोटी और सब्जी तक बनाकर सेवन कर सकते हैं। खासतौर से भुना चना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। चना प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। इसमें भरपूर फाइबर होता है। चना में एक दो नहीं बल्कि कई विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। वजन घटाने में चना लाभकारी है। डायबिटीज से लेकर हार्ट के रोगियों तक के लिए चना फायदेमंद है। सर्दी हो या गर्मी आप हर मौसम में चना खा सकते हैं। सेल्स को हेल्दी रखने और उन्हें रिपेयर करने के लिए जरूरी प्रोटीन का भंडार है चना। आइये जानते हैं चना में कौन सा विटामिन होता है और इसके क्या फायदे हैं?
चने में कौन सा विटामिन होता है?
भुने चने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। चने में सबसे ज्यादा विटामिन बी पाया जाता है। इसके अलावा विटामिन A, विटामिन C और विटामिन D भी पाया जाता है। चना विटामिन K और विटामिन E का भी अच्छा सोर्स है। चना खाने से शरीर में जिंक की कमी को पूरा किया जा सकता है। मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे मिनरल भी चना में पाए जाते हैं। प्रोटीन रिच चना पोषक तत्वों का भंडार है।
चने खाने के फायदे
डायबिटीज कंट्रोल
शुगर के मरीज के लिए चना फायदेमंद है। डायबिटीज के मरीज इसे स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। भुने चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन और फाइबर ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है।
कोलेस्ट्रॉल घटाए
हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज को चना जरूर खाना चाहिए। इससे शरीर में बढ़ रहा कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। जो हार्ट के लिए बेहत है। भुना चना खाने से हार्ट संबंधी समस्याओं के खतरे को कम किया जा सकता है।
कब्ज में मिलेगी राहत
चना खाने से पेट और पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया को तेज बनाने का काम करता है। रोजाना चना खाने से कब्ज, गैस, पेट दर्द जैसी समस्याएं कम होती हैं।
वजन घटाए
मोटे लोगों को चना जरूर खाना चाहिए। इससे वजन घटाने में आसानी होती है। भुने चने खाने से प्रोटीन मिलता है, जो लंबे समय तक पेट को फुल रखने में मदद करता है। आप अनहेल्दी खाने से बचते हैं। बार-बार भूख नहीं लगती और मोटापा कम होता है।
आयरन की कमी दूर
जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है उन्हें चना जरूर खाना चाहिए। चना खाने से आयरन की कमी पूरी होती है। एनीमिया के शिकार लोगों को चना जरूर खाना चाहिए। प्रेगनेंट महिलाएं चना खा सकती हैं। इससे हीमोग्लोबिन में सुधार आता है।
बेल के पत्तों में छिपे हैं अजब-गजब गुण
12-07-2025
भजनलाल सरकार की कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों के लिए बीच का रास्ता . . .
2025-07-15 13:07:27
कैबिनेट के फैसले:अब छोटे शहरों व नगरों में भी पीएनजी-सीएनजी नेटवर . . .
2025-07-15 13:05:29
श्रावण मास का प्रथम सोमवार - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया सहस . . .
2025-07-14 13:24:15
जयपुर में बारिश से सड़कों पर भरा पानी:जाम लगा, पेड़ गिरा . . .
2025-07-15 13:11:47
निलंबित मेयर मुनेश गुर्जर को हाईकोर्ट से राहत नहीं . . .
2025-07-15 13:09:46
ट्विंकल पुरोहित बनीं मिस राजस्थान 2025 . . .
2025-07-14 13:16:06