
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- भामाशाहों एवं सहयोगकर्ताओं का किया सम्मान
- इस बार धूमधाम से मनाई जाएगी रामानंद जयंती
केकड़ी लोकजीवन । वैष्णव युवा संगठन परिषद परिक्षेत्र केकड़ी की चुनाव सभा, नवीन कार्यकारिणी गठन एवं युवा सामूहिक गोठ का आयोजन रविवार को आगर के बालाजी मंदिर, बोगला में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके बाद आयोजित चुनाव सभा में वैष्णव समाज के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान जयप्रकाश वैष्णव (रामगढ़) को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद के लिए जयप्रकाश वैष्णव के नाम पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सहमति जताई। इसके साथ ही संगठन की नवीन कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। कार्यक्रम में युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तम वैष्णव, प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर बिजोलिया एवं युवा महासभा के पवन वैष्णव जहाजपुर सहित समाज के गणमान्यजन एवं युवा मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, समाज में युवाओं की भूमिका और सामाजिक एकजुटता को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर संगठन को सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाहों एवं सहयोगकर्ताओं का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के युवाओं को एकजुट होकर सामाजिक, धार्मिक एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। संगठन के माध्यम से युवाओं को जोडऩे और समाजहित में विभिन्न गतिविधियां संचालित करने पर भी चर्चा की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयप्रकाश वैष्णव रामगढ़ ने सभी समाजबंधुओं एवं युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि रामानंद जयंती इस बार बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी तथा इसमें समाज के सभी लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में सामाजिक गतिविधियों से जोडऩे का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में समाजबंधुओं ने सामूहिक रूप से युवा सामूहिक गोठ में भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों का योगदान रहा। कार्यकारिणी में मोहित वैष्णव तस्वारिया, किशन वैष्णव पाडल्या, विनोद वैष्णव भांवसा, डॉ. राहुल वैष्णव पारा, सुमित वैष्णव सदारा, हनुमान वैष्णव जूनिया एवं शंकर वैष्णव मालेड़ा को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं धर्मराज वैष्णव डाबर को महासचिव, संजय वैष्णव सांकरिया को कोषाध्यक्ष, सुरेश वैष्णव सांपला को प्रवक्ता, गोविन्द वैष्णव केकड़ी को मीडिया प्रभारी, सागर वैष्णव खिडक़ी गेट को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी तथा लक्ष्मण वैष्णव सांकरिया को संगठन मंत्री/प्रभारी बनाया गया। बुद्धिप्रकाश वैष्णव पारा, द्वारका वैष्णव, महेश वैष्णव, उमेश वैष्णव, तेजमल वैष्णव, राजेश वैष्णव, शिवांश वैष्णव सलारी एवं महावीर वैष्णव देवगांव को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
16वीं राजस्थान विधान सभा का मानसून (छठा) सत्र 20 अगस्त से . . .
2026-07-31 14:43:35
मुख्य सचिव ने वर्ष 2026 के भर्ती परीक्षा कैलेंडर तथा विभागवार भर् . . .
2026-07-31 14:45:24