It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

ऑटो चालक ने उड़ाए 50 लाख के गहने, श्रीनाथजी पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
By Lokjeewan Daily - 30-06-2026

राजसमंद लोकजीवन। श्रीनाथजी थाना पुलिस ने 50 लाख रुपये मूल्य के गहने चोरी के मामले का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि उज्जैन निवासी गोविंद खंडेलवाल ने श्रीनाथजी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार वे अपनी पत्नी, बेटी और दामाद के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए उदयपुर जा रहे थे। 28 जून को परिवार नाथद्वारा पहुंचा और एक होटल में ठहरने के बाद अगले दिन सुबह श्रीनाथजी के दर्शन करने गया। दर्शन के बाद परिवार ऑटो से होटल लौट रहा था। इसी दौरान ऑटो चालक ने गोविंद खंडेलवाल की पत्नी बिंदु खंडेलवाल के पास रखा गहनो से भरा बैग चोरी कर लिया। होटल पहुंचने पर बैग गायब मिला। काफी तलाश और ऑटो चालक से संपर्क करने के बावजूद बैग का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने श्रीनाथजी थाने में मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ऑटो चालक धर्मेंद्र यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से चोरी किया गया बैग बरामद कर लिया गया। बैग में दो डायमंड चूडय़िां (कीमत लगभग 8 लाख रुपये), डायमंड जड़ित नेकलेस व टॉप्स (कीमत लगभग 10 लाख रुपये), छह सोने की चूडय़िां-पाटला (कीमत लगभग 25 लाख रुपये), एक सोने का पेंडल तथा 7 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।

अन्य सम्बंधित खबरे